Uncategorized

यूपी में एक ही परिवार के 5 लोग कार में जिंदा जले पुलिया से टकराई कार ,5 फिट नीचे गिरते ही कार ने आग लगी; बदायूं से दिल्ली जा रहे थे

By Dinesh chourasiya

यूपी के बुलंदशहर में सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की कार में जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। कार में बैठे 6 में से 5 लोग जिंदा जल गए।

कार सवार केवल एक महिला ही बच पाई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार का शीशा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे अन्य लोगों को नहीं बचा पाए।

मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं। साथ ही पत्नी के भाई और उसकी पत्नी की भी हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जानीपुर-चंदौस तिराहे के पास हुआ।

परिवार बदायूं के चमनपुरा (थाना सहसवान) का रहने वाला था। सभी सुबह साढ़े तीन बजे स्विफ्ट कार (DL-3CDB-7567) से दिल्ली के लिए निकले थे।

दो दंपतियों और एक बच्चे की मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में मोमिना (24), उनके पति जुबैर (30), दो साल के बेटे जैनुल, मोमिना के भाई तनवीज (26) और उनकी पत्नी निदा (23) की मौत हो गई। मोमिना की बहन गुलनाज उर्फ भुर्रो गंभीर रूप से घायल है। गुलनाज को जहांगीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे लगभग 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई।

बदायूं से शादी समारोह से लौट रहे थे दिल्ली तनवीज के बहनोई अरशद ने बताया- बदायूं के सहसवान तहसील के चंद्रपुरा गांव में तनविज का पैतृक घर है। 16 जून को तनविज के चाचा अलीम का निकाह था। इसी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार 15 जून को दिल्ली से बदायूं आया था।

बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे परिवार स्विफ्ट कार दिल्ली के लिए निकला था। कार जुबैर की थी, जिसे तनवीर चला रहा था। जुबैर कार के अगली सीट पर बैठा हुआ था। बाकी सभी महिलाएं कार की पिछली सीटों पर बैठी थीं।

हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कार को बुझाया। लाशें बुरी तरह से जल गई थीं। उन्हें पहनना मुश्किल था।

ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया- चांदौक दोराहे के पास कार चालक को झपकी आ गई, जिससे कार बेकाबू हो गई और पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे करीब 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सभी की मौत हो गई।

हादसे में सिर्फ एक महिला बची है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कार में लगी आग बुझाई। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कार को बाहर निकलवाया

हादसे में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। पुलिस ने क्रेन से कार को बाहर निकलवाया।

महिला के आंखों के सामने पूरा परिवार जल गया इंस्पेक्टर जहांगीराबाद रामफल सिंह ने बताया- गाड़ी पलटते ही आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। एक महिला पीछे की सीट पर बैठी हुई थी। उसे शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक दूसरों को निकालते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। डर के मारे लोग पीछे हट गए। महिला की आंखों के सामने ही उसके परिवार के लोग जिंदा जल गए। वह चीखती रही। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पेंटिंग का काम करते थे जीजा-साला जुबैर के रिश्तेदार इमरान ने बताया- तनवीज और जुबैर दिल्ली में पेंटिंग का काम करते थे। तनवीज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। अब तक उसकी कोई संतान नहीं थी। वहीं जुबैर और मोमिना के दो बच्चे थे। हादसे में बेटे जैनुल की मौत हो गई। अब परिवार में चार साल की बेटी बची है।

Related Articles

Back to top button