Uncategorized

एक दिन की रिमांड पर छत्तीसगढ़ शराब कारोबारी विजय भाटिया:दिल्ली से गिरफ्तारी कर लाया गया रायपुर, कल फिर होगी पेशी; कई ठिकानों पर छापेमारी भी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB-EOW की टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भाटिया को रायपुर लाया गया है कल ACB- EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही EOW की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

जानकारी के मुताबिक EOW के अधिकारी भिलाई नेहरू नगर स्थित भाटिया के घर पर सुबह 6 बजे छानबीन कर रही है। 2 अलग अलग गाड़ियों में ACB-EOW के 7 अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आते ही पूरे घर को चारों तरफ से देखा। इसके बाद घर में रह रहे लोगों से पूछताछ शुरू की।

विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

रविवार अवकाश के चलते कल होगी पेशी

शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद EOW ने कोर्ट में पेश किया। रविवार अवकाश होने के कारण भाटिया को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी विजय भाटिया को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

अब कल (सोमवार) फिर विजय भाटिया को ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां EOW आरोपी से पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड के लिए आवेदन पेश करेगी।

2 साल पहले जब छापेमारी हुई तब से था फरार

बताया जा रहा है कि रविवार को छापेमारी के दौरान घर के नौकरों को काम करने की छूट दी गई। हालांकि उनसे भी पूछताछ की गई। अधिकारियों के साथ महिला पुलिस भी मौजूद रही। भाटिया के घर पर 2 साल पहले ED ने छापेमारी की थी, तब से वह फरार चल रहा था। लंबे समय बाद EOW की गिरफ्त में आया है।

अलग-अलग जगह छापेमारी की तस्वीरें

ACB-EOW की टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर पर छापेमारी चल रही है।
दुर्ग-भिलाई में 6 ठिकानों पर ACB-EOW की टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

एक साथ 4 जगहों पर ED ने की थी छापेमारी

2 साल पहले ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बर्थडे के दिन उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर और कारोबारी विजय भाटिया के घर छापेमारी की थी। रेड को लेकर बीजेपी कांग्रेस में खूब बयानबाजी हुई थी।

पूर्व सीएम भूपेश ने इस कार्रवाई को पीएम मोदी की ओर से दिया गया बर्थडे गिफ्ट बताया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी। मेरे जन्मदिन के दिन आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे OSD सहित करीबियों के यहां ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।

Related Articles

Back to top button