छत्तीसगढ़

माँ के साथ सोयी बच्ची को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत 

By Dinesh chourasiya

 

जीपीएम। CG NEWS :स्कूली बच्ची की सांप काटने से मौत हो गयी। घटना जीपीएम के मरवाही की है, स्कूली बच्ची अपने घर में सोयी हुई थी, इस दौरान जहरीले सांप ने बच्ची को डस लिया। घटना के तुरंत बाद बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना मरवाही विकासखंड के मड़वाही गांव का है। घटना के बाद गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर शुरू कर दी है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक बच्ची खाना खाकर अपनी मां के साथ सोने चली गई पर रात को बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां उठी। बच्ची के सामने ही एक जहरीला सांप भी मौजूद था, जिसके बाद महिला तत्काल बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां बच्ची की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक करसायल परिवार की 5 साल की बच्ची भूमि मां के साथ सो रही थी। रात लगभग 11 बजे अचानक बच्ची रोने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर मां उठी और बच्ची के बिस्तर के पास एक जहरीले सांप पर उसकी माँ की नजर गई।

 

बच्ची को लेकर मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए पर बच्ची की लगातार हालात बिगड़ते जा रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्ची को रात लगभग दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहा पर लगभग 4 बजे सुबह बच्ची की इलॉज के दौरान बच्ची की मौत हो गई ।

Related Articles

Back to top button