Uncategorized

CG में कैंसर पीड़ित 6 साल के बच्चे की मौत पीड़ित परिवार का कलेक्ट्रेट में बवाल परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, निगम ने मकान पर चलाया था बुलडोजर

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैंसर पीड़ित 6 साल के बच्चे की मौत के बाद बवाल हो गया है। परिजन शव लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर हंगामा किया। दरअसल, नगर निगम ने 2 दिन पहले लिंगियाडीह में अतिक्रमण हटाने मकान पर बुलडोजर चलाया था।

परिजनों का आरोप है कि जब परिवार मासूम का इलाज कराने रायपुर गया था, तब नगर निगम की टीम ने उनका मकान तोड़ दिया। इस बीच उनके आने का भी इंतजार नहीं किया गया। जब परिजन वापस आए तब उनका आशियाना उजड़ा मिला।

निगम प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

जब परिवार रायपुर से अपने लौटा तो उनके रहने तक की व्यवस्था नहीं थी। निगम प्रशासन ने मानवता को शर्मसार करते हुए उनके मकान पर बुलडोजर चला दिया था। टीम में शामिल लोगों को मोहल्ले के लोगों ने समझाइश भी दी, लेकिन वो नहीं माने।

इधर, शुक्रवार को जब बीमार बच्चे की घर के बाहर ही मौत हो गई तब लोगों का गुस्सा भड़क गया, जिसके बाद वो नारेबाजी करते हुए सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button