Uncategorized

भिलाई में अश्लील वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर ने की खुदकुशी रिश्तेदार के घर में लगाई फांसी जांच में जुटी छावनी थाना पुलिस 

By Dinesh chourasiya

मामला दर्ज कर जांच करती पुलिस - Dainik Bhaskar

भिलाई में छावनी थाना अंतर्गत टाटा लाइन स्थित एक घर में आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। डॉक्टर कांकेर जिले के चरामा ब्लॉक अंतर्गत पुरी गांव में पदस्थ था। वहां उसका एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। उसी टेंशन में उसने ऐसा कदम उठाया। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि आयुर्वेदिक डॉक्टर की पहचान बी राठौर के रूप में हुई है। वो कांकेर के पुरी गांव में पदस्थ है। दो दिन पहले ही वो भिलाई में अपनी भांजी के घर आया था। रात में खाना खाने के बाद वो कमरे में सोने चला गया। इसके बाद उसने अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

डॉ. बी राठौर, मृतक

सुबह जब उसके कमरे से कोई आहट नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दी दरवाजा पीटा। इसके बाद भी जब कोई नहीं बोला तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि उसने फांसी लगा ली है। इसके बाद उन्होंने पुलिस और आसपस के लोगों को बुलाया। पुलिस ने पहुंचकर देखा डॉक्टर ने खिड़की में रस्सी बांधकर फंदा बनाया था और उसी में झूल गया।

पुलिस ने फोरेंसिक की टीम को बुलाया। टीम ने पूरी जांच की। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को वहां से हटाया गया और पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करते हुए

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

जांच के दौरान पुलिस को डॉक्टर राठौर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें पता चला है कि उसका किसी युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो बन गया है और वो वायरल हो गया है। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

सामाजिक बैठक में युवती ने लगाया था बलात्कार का आरोप

इस पूरे मामले को लेकर गांव में एक सामाजिक बैठक भी बुलाई गई थी। इसमें डॉक्टर को भी बुलाया गया था। उस दौरान जब युवती को वहां बुलाया गया तो उसने समाज में कह दिया कि डॉक्टर ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया है। इसके बाद से डॉक्टर काफी टेंशन में था। डॉक्टर ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें उसने 5 लोगों के नाम भी लिखे हैं।

दो दिन पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश

डॉक्टर रॉठौर काफी अच्छे परिवार से हैं। उनकी पत्नी जहां सिंचाई विभाग में पदस्थ हैं तो बेटा डॉक्टर है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले जब वो दुर्ग आए तो घर में उस वीडियो को लेकर काफी टेंशन हुआ था। इसको लेकर उन्होंने प्वाइजन का इंजेक्शन लगा लिया था। जब उनकी तबीयत खराब हुई तो बेटे ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान तो बच गई, लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टर राठौर अपने घर ना जाकर भिलाई अपनी बहन के घर घर चले गए। वहां रुके और रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने जाने की बात बोलकर फांसी पर झूल गए।

सामाजिक बैठक में मौजूद लोगों से होगी पूछताछ

सीएसपी छावनी पाटिल ने बताया कि उन्होंने चारामा पुलिस से संपर्क किया है और वहां वायरल हुए वीडियो और सुसाइड नोट के बारे में चर्चा की है। उनसे बैठक में शामिल लोगों को बुलाकर पूछताछ करने के लिए कहा गया है।

दुर्ग में है आयुर्वेदिक डॉक्टर का घर

आयुर्वेदिक डॉक्टर राठौर का घर दुर्ग में है। उसकी पत्नी सिंचाई विभाग में कार्यरत है। डॉ राठौड़ दो दिन पहले यहां आये थे। इसके बाद वो भिलाई अपनी भांजी के यहां आ गए। राते में खाना खाने के बाद उन्होने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।

Related Articles

Back to top button