CBSE 12वीं रिजल्ट.प्रगति को 98.5% मार्क्स:काव्य को 98.5% और आर्ची के आए 98 परसेंट, महासमुंद के जुड़वां भाइयों को 90% अंक मिले
By Dinesh chourasiya
CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल को सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं। प्रगति ने 98.5 परसेंट अंक प्राप्त किए हैं। वहीं टॉप 5 की बात करें तो 4 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है।
इनमें काव्य अग्रवाल 98.25 परसेंट, आर्ची पटेल को 98 परसेंट, इशिका अग्रवाल को 97.50 परसेंट, आद्या अग्रवाल को 97.25 और पूर्वी पारख को 97 परसेंट अंक मिले हैं।







छत्तीसगढ़ के छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में छात्रों को मिले अंकों की बात करें तो रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल को 97.4 प्रतिशत मिले हैं। कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी को 92.89% अंक, अश्वनी नगर, रायपुर के सिद्धार्थ शर्मा को 92.4% अंक और रायपुर की वेदिका गर्ग को 91.20% अंक मिले हैं।
वहीं भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% अंक हासिल किए हैं। वहीं महासमुंद के चंद्रकांत साहू और चंद्रहास साहू को 90 परसेंट से ज्यादा अंक मिले हैं। दोनों जुड़वां भाई हैं।





छत्तीसगढ़ से कितने हुए पास ?
परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13,344 लड़के पास हुए और 12,713 लड़कियों ने परीक्षा पास की।
लड़कियां आगे रहीं रिजल्ट में
पिछले सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।
- लड़कों का पास प्रतिशत – 79.92%
- लड़कियों का पास प्रतिशत – 84.67%
ओवरऑल रिजल्ट की तस्वीर
- रजिस्टर्ड: 31,911
- एग्जाम दिए: 31,711
- पास हुए: 26,057
- ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.17%
CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट…छत्तीसगढ़ में 90.52% स्टूडेंट्स पास:इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, 88.94% छात्र और 92.31% छात्राओं का रहा परिणाम
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने दमदार परफॉर्मेंस किया है। प्रदेश में कुल 90.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। खास बात यह रही कि, 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।
CBSE के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 38,728 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें से 34,481 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 20,385 लड़के और 18,096 लड़कियां शामिल थीं





