Uncategorized

4 दिन पहले केरल पहुंचेगा मानसून:1 जून की जगह 27 मई को आएगा; मौसम विभाग बोला-16 साल बाद जल्दी आने का अनुमान

By Dinesh chourasiya

दक्षिण पश्चिम मानसून के देश में तय समय से 4 दिन पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यह 27 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा। आमतौर पर मानसून 1 जून को पहुंचता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर करता है। अगर मानसून 27 मई को आता है तो 2009 के बाद पहली बार इतनी जल्दी केरल पहुंचेगा। 2009 में 23 मई को मानसून केरल पहुंचा था।

अंडमान-निकोबार में मानसूनी बारिश अगले हफ्ते अंडमान और निकोबार में मानसूनी बारिश अगले हफ्ते तक शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान निकोबार के हिस्सों में 13 मई तक मानसून की एंट्री का अनुमान है।

इकोनॉमी के लिए अच्छी बारिश जरूरी देश में सालभर में होने वाली कुल बारिश का 70% पानी मानसून के दौरान ही बरसता है। देश में 70% से 80% किसान फसलों की सिंचाई के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। यानी मानसून के अच्छे या खराब रहने से पैदावार पर सीधा असर पड़ता है।

अगर मानसून खराब हो तो फसल कम पैदा होती है, जिससे महंगाई बढ़ सकती है।भारतीय अर्थव्यवस्था में एग्रीकल्चर सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 20% है। वहीं, देश की आधी आबादी को कृषि क्षेत्र ही रोजगार देता है

अच्छी बारिश का मतलब है कि खेती से जुड़ी आबादी को फेस्टिव सीजन से पहले अच्छी आमदनी हो सकती है। इससे उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ती है, जो इकोनॉमी को मजबूती देती है।

Related Articles

Back to top button