
छत्तीसगढ़ से झारखंड और महाराष्ट्र जाने वाली तीन ट्रेनें कैंसिल:दो ट्रेनों का रूट बदला,रांची में फ्लाईओवर और सागारा स्टेशन पर निर्माण कार्य से लिया गया फैसला
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 12 मई से 30 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 2 ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। रांची मंडल में फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से तीन ट्रेनों को कैंसिल और दो ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं।
रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ से झारखंड के टाटानगर और महाराष्ट्र के इतवारी तक जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।







दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि बिलासपुर-टाटानगर और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को 12 मई से 30 मई तक रद्द कर दिया है। यह कदम रांची मंडल में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण उठाया गया है।
इस वजह से ट्रेनें की गई कैंसिल
रांची नगर में सिरम टोली चौक पर 4 लेन एलिवेटेड रोड और रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के तीसरे चरण में 5 मई से 30 मई तक निर्माण कार्य होगा। इस दौरान अलग-अलग दिनों में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक किए जाएंगे।




साथ ही, चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड में 11 से 26 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इन कार्यों के चलते तीन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
रद्द की गई तीन ट्रेनें
टाटानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई को रद्द रहेगी।
बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई को नहीं चलेगी।
इसके अलावा, गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर 11 से 26 मई तक पूरी तरह से रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां 11, 13 एवं 16 मई को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर सिटी एवं कटक होकर चलेगी।
– 16 मई को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा एवं ईब हो





