Uncategorized

CG में जामा मस्जिद के सामने मुस्लिम समाज का प्रदर्शन:पहलगाम हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका; पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

By Dinesh chourasiya

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कोंडागांव में मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

नेशनल हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का पुतला जलाया गया। उन्होंने पुतले को जूते-चप्पलों से पीटा। प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान हाय-हाय के नारे लगे।

मुस्लिम समाज के पूर्व सदर मोहम्मद यासीन ने कहा कि मुस्लिम समाज देश के साथ है। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए

देश के मुसलमान आतंक के खिलाफ एकजुट

कार्यक्रम में मोहम्मद शकील खान, मोहम्मद इरशाद, कादिर मेमन, हाजी सलीम मेमन, अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद उस्मान और हाजी यूसुफ मौजूद रहे। सभी ने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। देश के मुसलमान आतंक के खिलाफ एकजुट हैं।

जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए

Related Articles

Back to top button