Uncategorized

भिलाई तीन CSEB के यार्ड में लगी डेमो आग:अग्निशमन कर्मियों ने दिखाया अनुभव, मानक समय में बुझा दी आग

By Dinesh chourasiya

आग लगाकर उसे बुझाकर दिखाते दमकल कर्मी - Dainik Bhaskar

दुर्ग में CSEB यार्ड में भीषण आग के बाद अग्निशमन विभाग ने भिलाई तीन CSEB के सब स्टेशन ट्रांसफार्मर यार्ड में आग लगाकर अपनी क्षमता के प्रदर्शन का डेमो दिया। इस दौरान उन्होने अपने अनुभव और तकनीक का प्रदर्शन कर मानक समय में आग पर काबू पा लिया।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार 3 अप्रैल को भिलाई तीन स्थित CSEB के (सब स्टेशन) ट्रांसफॉर्मर, मीटर यार्ड, ट्रांसफॉर्मर के ऑयल पर आग लगाकर उसे बुझाने का डेमो प्रदर्शन किया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह, CSEB के इंजीनियर अखिलेश गजपाल ने डोमो प्रदर्शन की बारीकियों को देखा और उसे निखारने के निर्देश दिए।

ट्रांसफार्मर आयल में लगी आग को बुझाकर दिखाता दमकल कर्मी

उन्होंने वहां पहुंचे कर्मचारियों को अग्निशमन प्रशिक्षण डेमों के जरिए सीएसबी में किस तरह से आग को अंट्रोल किया जाता है इसके बारे में बताया। साथ ही डोमो प्रदर्शन में खुद शामिल होकर आग बुझाने का तरीका और आग लगने के दौरान किस तरह कार्य किया जाए इसकी बारीकियों को बताया।

नागेंद्र कुमार सिहं ने एसडीआरएफ फायर के जवानों को निर्देश दिया की उन्हें किसी रेस्क्यू से पहले किन सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना चाहिए। रेस्क्यू के दौरान किसी तरह से अपनी सुरक्षा करते हुए कम समय में बिना बड़ी क्षति के टास्क को पूरा करना चाहिए।

नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों CSEB दुर्ग, रायपुर और रायगढ़ में बड़ी आग लगी थी। उसमें काफी बड़ा नुकसान हुआ था। यहां भी उसी तरह की आग का अगर सामना करना पड़े तो अग्निशमन कर्मियों को या फिर सीएसईबी विभाग के लोगों को किस तरह आग बुझाना चाहिए। इस दौरान उन्हें आग लगने के दौरान उसे बुझाने के लिए किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और उससे कैसे निपटा जाता है यह भी बताया गया।

अग्निशमन कर्मियों को यह दी गई जानकारी

  • आग कैसे बुझाएं?
  • आग बुझाने के कौन कौन से यंत्र हैं?
  • आग बुझाने के लिए किस प्रकार का फायर सिस्टम होना है?
  • बड़ी आग लगने पर किस तरह जल्दी आग पर काबू पाया जा सकता है?

Related Articles

Back to top button