Uncategorized

CG के कुरुद में भाजपा नेता के घर मिले कोल-फ्रॉड के आरोपी:गुजरात पुलिस ने उठाया; 200 करोड़ के कोयला घोटाले से जुड़ा है मामला

By Dinesh chourasiya

कोल फ्रॉड के आरोपी संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुजरात पुलिस ने कोल फ्रॉड के 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कुरूद स्थित एक भाजपा नेता के घर में छिपे हुए थे। गुजरात साइबर टीम ने कुरूद पुलिस की मदद से देर रात दबिश देकर इन्हें पकड़ा।

बताया जा रहा है यह मामला गुजरात में हुए लगभग 200 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले से संबंधित है। इस संबंध में गुजरात के एक थाने में धोखाधड़ी (420) का अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भिलाई के रहने वाले संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल के रूप में हुई है। कोल फ्रॉड के बाद से ये दोनों फरार चल रहे थे। चर्चा है कि कुरूद में अपने एक रिश्तेदार भाजपा नेता के निवास पर कई दिनों से पनाह लिए हुए थे।

गुरुवार (17 सितंबर) सुबह दोनों आरोपियों को सिविल कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। अदालत से अनुमति मिलने के बाद संजय और सचिन को गुजरात ले जाया गया है। इस मामले पर कुरूद पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से बच रही है।

Related Articles

Back to top button