Uncategorized

भूपेश बघेल के घर छापा के बाद ED की शिकायत पर 25 के खिलाफ FIR; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर किया था पथराव

By Dinesh chourasiya

ED की कार पर फेंका गया पत्थर, 25 के खिलाफ FIR। - Dainik Bhaskar
ED की कार पर फेंका गया पत्थर, 25 के खिलाफ FIR।

प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 11 लोगों के यहां एक साथ छापेमारी की। भूपेश बघेल के घर छापेमारी से गुस्साए कांग्रेस नेताओं ने ईडी की गाड़ी पर पथराव कर दिया।

इसके बाद ईडी ने पुरानी भिलाई थाने में पूर्व कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल सहित 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

बता दें कि ईडी की टीम ने बाहर से एक नोट गिनने की मशीन और फोटो कॉपी और सोना जांचने की मशीन मंगाई थी। इसके बाद कुछ ही घंटों बाद नोट गिनने की मशीन को भिजवा दिया गया। नोट गिनने की मशीन वापस जाते हुए देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने भूपेश बघेल पर बेबुनियाद आरोप लगाने की बात कहते हुए ईडी की कार को रोक दिया।

स्थानीय पुलिस और अधिकारियों ने कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने गाड़ी को ठोंकना शुरू किया। पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों से झूमाझटकी शुरू कर दी। इसी दौरान सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल ने एक बड़ा पत्थर उठाकर ईडी की कार में मारा, जो सीधे सामने के कांच में जाकर लगा।

पथराव के बाद पुलिस अधिकारियों से भिड़े सन्नी अग्रवाल

पत्थर मारने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और भड़क गए। हालत यह हुई की दुर्ग पुलिस कार्यकर्ताओं को नहीं रोक पाई और ईडी और उनके सुरक्षा कर्मियों को दौड़कर अपनी जान बचानी पड़ी। इस घटना के कुछ घंटे बाद रात 10 बजे ईडी के अधिकारी सुरक्षा कर्मी को लेकर पुरानी भिलाई थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने यह तो नहीं बताया कि FIR किसकी तरफ से दर्ज हुई है, लेकिन यह बताया गया कि सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल और 25 अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

Related Articles

Back to top button