Uncategorized

दुर्ग के तालाबों की सफाई करेगा पोंड क्लीनर:जलकुंभी की समस्या से मिलेगी निजात, इंटकवेल में नहीं फंसेगा कचरा; किया गया ट्रायल

By Dinesh chourasiya

पोंड क्लीनर मशीन का ट्रायल करते हुए - Dainik Bhaskar

दुर्ग नगर निगम में नई पोंड क्लीनर मशीन आई है। इस मशीन के पहुंचने के बाद उसे तालाब में उतारा गया और जलकुंभी निकालने के लिए उसका ट्रायल किया गया। इस दौरान नई मशीन का पूजन अर्जन किया दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव और महापौर अल्का बाघमार ने किया।

अब दुर्ग के तालाबों में जलकुम्भी की समस्या नहीं होगी इससे निजात पाने विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से पोंड क्लीनर मशीन नगर निगम को मिल गई है। बारिश के सीजन में शिवनाथ नदी के पास इंटकवेल में कचरा फंसने से पेयजल बाधित नहीं होगा। दुर्ग निगम में पहुंची इस मशीन का तालाब से जलकुम्भी निकालने के लिए ट्रायल किया गया।

दुर्ग नगर निगम को पोंड क्लीनर मशीन खरीदने के लिए शासन ने अनुमति दी थी। शासन से अनुमति मिलने के बाद इस मशीन को निगम द्वारा खरीदा गया है।

विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार और अन्य नेता अधिकारी मौजूद

इस आधुनिक मशीन से नदी तालाब के ऊपरी सतह से जलकुम्भी के साथ ही बेल्ट के माध्यम से 5 फीट गहराई तक सभी प्रकार के खरपतवार को भी आसानी से निकाला जा सकेगा। ऐसी मशीन का प्रयोग जम्मू में डल झील और हैदराबाद के हुसैन सागर में पानी को साफ रखने खरपतवार निकालने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

ट्रायल के दौरान नवनिर्वाचित महापौर अल्का बाघमार और निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, नवनिर्वाचित पार्षद गुलाब वर्मा, लीलाधर पाल, देवनारायण चंद्राकर और कांशीराम कोसरे उपस्थित रहे।

इंटकवेल से पानी खींचने में नहीं होगी समस्या

नालों में भारी मात्रा में उगी जलकुम्भी से बारिश के पानी का प्रवाह रुक जाता था। सबसे बड़ी समस्या दुर्ग निगम के इंटकवेल के पास होती थी। यहां साईफेन में जलकुम्भी फंसने से पंपहाउस से शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति बाधित होती थी। अब इस मशीन के आने से यह समस्या नहीं होगा और लोगों को इंटकवेल से लगातार पानी सप्लाई मिल पाएगी।

प्रदेश की तीसरी पोंड क्लीनर मशीन

जलकुम्भी और पानी के ऊपरी सतह से खरपतवार निकालने आधुनिक पोंड मशीन की बात करें तो यह प्रदेश की तीसरी ऐसी मशीन है। सबसे पहले यह मशीन जगदलपुर नगर निगम द्वारा खरीदी गई थी। इसके बाद बिलासपुर नगर निगम में इसे किराए पर लाया गया था। इसके बाद इसे दुर्ग नगर निगम द्वारा खरीदा गया है।

भिलाई नगर निगम में भी लगा है टेंडर

दुर्ग नगर निगम के साथ ही भिलाई नगर निगम में भी यह मशीन आएगी। भिलाई निगम की एमआईसी से इसके प्रस्ताव पास हो गया है। शासन से अनुमति मिलते ही इसकी खरीदी कर भिलाई के तालाबों में इसे उतारा जाएगा।

Related Articles

Back to top button