भिलाई के हथखोज में मयूरा इंफ्रास्ट्रक्चर फैक्ट्री में ठेकाकर्मी की मौत:मजदूर के ऊपर गिरा लोहे का टुकड़ा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी मुआवजे की मांग
By Dinesh chourasiya
भिलाई में हथखोज क्षेत्र में संचालित मयूरा इंफ्रास्ट्रक्चर फैक्ट्री में एक हैवी मेटल पार्ट्स वहां काम करने रहे मजदूर के सीने में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। शनिवार को सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी में उसका पोस्टमार्टम किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम प्रवीण चंद्रिकापुरे है। वो मियूरा इंफ्रास्ट्रक्चर हैवी इंडस्ट्री में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था। शुक्रवार शाम 5 को वो फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था। वहां पर क्रेन से कुछ लोहे का भारी चीज उठाया जा रहा था। इसी दौरान ऊंचाई से वो मेटल पार्ट्स उसके ऊपर गिरा। सीने में लोहे का भारी टुकड़ा गिरने से उसकी मौत हो गई।







बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उसका सर भी फटा है। अंदरूनी ब्लीडिंग होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद फैक्ट्री संचालक ने मामले की जानकारी पुरानी भिलाई पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा। यहां शनिवार को उसका पीएम किया गया। शव परिजनो को सौंपा गया है। परिजन फैक्ट्री संचालक से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी
मियूरा फैक्ट्री में मजदूरों से काम तो जोखिम भरा लिया जाता है, लेकिन सुरक्षा मानकों का जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जोखिम भरे क्षेत्र में काम करने के बाद भी प्रवीण ने हेलमेट और सेफ्टी के अन्य उपाय नहीं पहने थे। यदि वो सेफ्टी नॉम्स का पालन करता तो उसकी जान बच जाती। परिजनों का यहां तक आरोप है कि फैक्ट्री संचालक द्वारा मजदूरों को सुरक्षा के उपाय से जुड़े कोई भी सामान नहीं दिए जाते हैं।








