Uncategorized

CG में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली,EVM की कर रहा था सुरक्षा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जवान स्ट्रॉन्ग रूम में EVM की सुरक्षा में तैनात था। गोली चलने से कमरे की ट्यूबलाइट भी फूट गई है। दीवार पर गड्ढा बन गया है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल का नाम सालिक पात्रे (40) है, जो 2008 बैच में भर्ती हुआ था। कवर्धा जिले के दशरंगपुर का रहने वाला था। वर्तमान में परिवार के साथ धमतरी के कृष्ण नगर में रहता था।

पुलिस ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं। निकाय चुनाव के लिए 15 दिन पहले ही स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा गार्ड के लिए सालिक पात्रे की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन मंगलवार को ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली।

बताया जा रहा है कि सालिक पात्रे की पत्नी कुछ दिन पहले नाश्ता लेकर अपने पति सालिक पात्रे को ढूंढते हुए स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंची थी। ऐसे में पारिवारिक कारणों से यह कदम उठाने की बात बताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button