Uncategorized

दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में डामर प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मौत परिजनों ने किया हंगामा, मुआवजे के बाद उठाया शव

By Dinesh chourasiya

डामर प्लांट में पड़ा शव और मौजूद पुलिस - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के डामर प्लांट में एक हाईवा ने मजदूर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने डामर प्लांट के मालिक से मुआवजा दिलाया। जिसके बाद शव उठाया गया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बानबरथ से डोंगरिया रोड में अग्रवाल डामर प्लांट स्थित है। यहां मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे काम कर रहा मजदूर अशोक कोसरे पिता गोकुल कोसरे (45) हाईवा की चपेट में आ गया। हाईवा उसके ऊपर से गुजर गई। जिससे उसकी जान चली गई।

शव चादर में लिपटा पड़ा।

परिजनों ने किया हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हाईवा में डामर लोड हो रहा था। इसी दौरान उसने जैसे ही उसे बैक किया। बाएं तरफ डामर समेटने में लगा मजदूर अशोक कोसरे उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजन पहुंच गए। नंदिनी पुलिस ने पहुंचकर शव को उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

हादसे के बाद परिजनों ने जताया आक्रोश।

एक दिन पहले ही काम पर लौटा था मजदूर

इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वो नहीं माने और हंगामा करते रहे। परिजनों ने बताया कि अशोक पिछले 8 महीने से इसी प्लांट में काम करता था। बीमारी के चलते कुछ दिनों से वो ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। एक दिन पहले ही वो काम पर लौटा और मंगलवार को उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने हाईवा चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

मालिक ने दिया तत्काल 60 हजार मुआवजा

इसके बाद प्लांट के मालिक ने लोगों को समझाया कि ये महज एक हादसा है। प्लांट संचालक ने तत्काल अपने पास से 60 हजार रुपए मुआवजे के रूप में परिजनों को दिया। बाकी मुआवजा बाद में देने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को दोपहर 2 बजे घटना स्थल से उठाया गया।

Related Articles

Back to top button