
छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने यादव परिवार के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद…भोजन में गिल्की झुरगा, सेमी-भाटा,चेंच भाजी,अदौरी बरी और पालक दाल….
By Dinesh chourasiya

रायपुर 19 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 स्थित श्रीमती गिरिजा और प्यारे लाल यादव के घर पहुंचे, जहां यादव परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर पश्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


















