Uncategorized

CG में राइस-मिलर्स को प्रोत्साहन राशि की दूसरी किश्त होगी जारी:टैक्स-फ्री फिल्म की राशि होगी एडजस्ट; साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले

By Dinesh chourasiya

इस साल के अंत में सोमवार को साय कैबिनेट की मंत्रालय में आखिरी बैठक हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। साय सरकार ने राइस मिलर्स के साथ विवाद के बाद उसे सुलझाने की कोशिश की है।

सरकार ने तय किया गया है कि, मिलर्स को प्रोत्साहन राशि की दूसरी किश्त जारी की जाएगी। लंबे समय से भुगतान की मांग को लेकर मिलर्स और सरकार के बीच तनातनी चल रही थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

ये अहम फैसले भी लिए गए

  • चौथे राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।
  • फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया गया। अब इसके राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की धनराशि को एडजस्ट की जाएगी।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में धान और चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राइस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की दूसरी किश्त दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

PWD ठेकेदार अब नई दर पर काम करेंगे

1 जनवरी 2025 से प्रदेश में नया एसओआर प्रभावी होगा। एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने इस नई दर अनुसूची (SOR) का विमोचन किया। मंत्री ने कहा था कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि 2014 में प्रचलित श्रमिकों की दर, सामग्री की दर एवं मशीनरी की दर शामिल की गई थी, जिनमें अब दस वर्षों के बाद बहुत अधिक परिवर्तन आ चुका है। इसलिए नई दर जारी की गई है।

……………………………..

Related Articles

Back to top button