Uncategorized

CG में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित बेटे के घर पर ED की रेड:शराब घोटाले में लखमा को हर महीने मिलते थे 50 लाख;कई कांग्रेसियों के यहां छापेमारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश कवासी के घर ED ने छापेमारी की है। रायपुर के धरमपुरा स्थित कवासी लखमा के बंगले में टीम पहुंची है। यहां दस्तावेज खंगालने के बाद अफसर पूर्व मंत्री की कार को घर से बाहर निकालकर तलाशी ली। बंगले में बड़ी संख्या में CRPF जवान मौजूद हैं।

कवासी के करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित घर में भी ED ने छापा मारा है। सुकमा जिले में हरीश कवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी गई है।

बता दें कि शराब घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर FIR दर्ज है। जिन्हें हर महीने 50 लाख दिए जाने का जिक्र है। वहीं कवासी लखमा के बेटे वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। अधिकारियों की टीम उनके घर पर भी दस्तावेज खंगाल रही है। बड़ी संख्या में CRPF जवान उनके घर के बाहर मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button