Uncategorized

भिलाई में सड़क हादसे में महिला का सिर धड़ से अलग महिला के ऊपर से गुजरा ट्रेलर का पहिया, पति की हालत गंभीर

By Dinesh chourasiya

भिलाई में नेहरू नगर गुरुद्वारा के सामने हुए एक सड़क हादसे में आम्रपाली निवासी महिला कमलेश अग्रवाल की मौत हो गई। ट्रेलर ने बाइक सवार राकेश अग्रवाल और उसकी पत्नी कमलेश को चपेट में लिया। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

हादसे में कमलेश का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं राकेश को भी गंभीर चोट आई। घटना की खबर लगते ही 112 की टीम घटना स्तर पर पहुंची। घायल राकेश अग्रवाल को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं कमलेश के शव को सुपेला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने महिला के पास से कुछ जेवर बरामद किए।

मामले की सुपेला पुलिस जांच में जुट गई है। वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि हादसे का कारण स्पष्ट हो सके। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को चपेट में लेने के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button