Uncategorized

दुर्ग जिले में 16 साल के किशोर की हत्या:धारदार हथियार से सीने में किया वार, जिससे हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

मृतक उमेश यादव का शव - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंहदा गांव में 16 वर्षीय उमेश यादव की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने किशोर के सीने में खंजर घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हुई। उसके बाद उसकी लाश को जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे फेंक दिया गया। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाटन एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक पहंदा गांव का ही रहता है। वो मंगलवार को मड़ई मेला देखने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान वहां उसकी कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उमेश घर से मेला देखने तो निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा।

सुबह कुछ लोगों ने पहंदा से जंगल की ओर जाने वाले नाका के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा। लोगों ने पहले तो सोचा रोड एक्सीडेंट का मामला है, लेकिन जब नजदीक पहुंचे दो देखा कि उसके सीने में खंजर से मारा गया है और जगह पर काफी खून पड़ा है। इसके बाद लोगों ने अमलेश्वर थाने में फोन करके सूचना दी।

मामले की सूचना मिलते ही वहां अमलेश्वर पुलिस के साथ ही एसडीओपी पाटन हरीश पाटिल और एडिशनल एसपी ग्रामीण वेदवृत सिरमौर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिंक की टीम को भी बुलाया और मौके से साक्ष्य लिए गए।

7 संदेहियों से की जा रही पूछताछ

इस मामले में पुलिस ने 7 संदेहियों से थाने में पूछताछ कर रही है। सभी लोग मृतक से घटने के पहले किसी ना किसी कारण से मिले थे। पुलिस का कहना है संदेहियों से पूछताछ में कुछ ना कुछ ठोस सबूत या जानकारी जरूर मिलेगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

प्लाई कंपनी में करता था मृतक

उमेश यादव पढ़ाई छोड़ चुका था। वो प्लाईवुड कंपनी में काम करता था। काम के बाद वो इसी तरह घूमता था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था। इसलिए पुलिस इस एंगल से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button