Uncategorized

रायपुर में कांग्रेस का CM हाउस घेराव:भूपेश बोले-सनी लियोनी के नाम पर ही भ्रष्टाचार; यूथ अध्यक्ष ने कहा-गैंगस्टर्स के साथ बीजेपी की पार्टनरशिप

By Dinesh chourasiya

रायपुर में सोमवार को यूथ कांग्रेस CM हाउस का घेराव करने निकली। प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब भी शामिल हुए। उन्होंने अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की।

घेराव से पहले सभा में शामिल हुए भूपेश बघेल ने कहा कि, बीजेपी की सरकार में तो सनी लियोनी के नाम पर ही भ्रष्टाचार हो रहा है। वहीं प्रदर्शन के दौरान यूथ अध्यक्ष उदयभानु ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार की गैंगस्टर्स के साथ पार्टनरशिप है।

पुलिस से हुई झूमा-झटकी में गिरे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिब
घेराव से पहले नगर निगम के पास एक जुट हुए कार्यकर्ता, यहां सभा का भी आयोजन किया गया।
बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लेकर सीएम हाउस का घेराव करने निकले कांग्रेस के तमाम नेता

घेराव से पहले सभा भी हुई

पूरे प्रदेश से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम के सामने एकजुट हुए। सीएम हाउस घेराव से पहले सभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि, इस सरकार में सनी लियोनी के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है।

पुलिस भर्ती पर भी भूपेश बघेल ने सवाल उठाए और कहा कि, सरकार की नाकामी देखिए कि, एक आरक्षक को हाथ में सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करनी पड़ी। नौजवान लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में इस समय अराजकता की स्थिति है। डराने धमकाने का काम BJP सरकार कर रही है। देवेंद्र यादव आज जेल में हैं, कई कार्यकर्ता जेल में हैं। BJP को लगता है कि हम जेल जाने से डर जाएंगे।

राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब ने क्या कहा-

QuoteImage

अंबेडकर जी का अपमान अमित शाह ने किया है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी सरकार के एक साल हुए हैं लेकिन करप्शन चरम सीमा पर है। अपराध बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button