Uncategorized

भिलाई में घर में लगी आग..5 लाख कैश जलकर राख:सोने के गहने भी पिघले; 2 महीने बाद होने वाली थी बेटों की शादी

By Dinesh chourasiya

घर में लगी आग से लाखों रुपए जले। - Dainik Bhaskar

भिलाई के न्यू कृष्णा नगर में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखे करीब 5 लाख कैश, सोने के जेवर जल गए। घर में 2 महीनों बाद बेटों की शादी होने वाली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरावन साव के घर आग लगी है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जिस समय घर में आग लगी वहां केवल उनकी पत्नी और बेटी ही थे। इससे पहले की वो कुछ समझ पाते आगे ने विकराल रूप ले लिया।

पेटी में 5 लाख रुपए कैश रखे हुए थे और गहने भी थे, जो जलकर राख हो गए।

महिला और बच्ची के चिल्लाने पर मोहल्ले के वहां पहुंचे। सभी लोगों ने मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझते ही हिरावन की पत्नी वह पेटी लेने के लिए दौड़ी, जिसके अंदर 5 लाख रुपए कैश और सोने चांदी के जेवर रखे हुए थे।

उसने देखा कि पेटी के अंदर रखे 500-500 रुपए के नोटों के बंडल जल गए थे। अंदर सोने के जेवर भी पिघल गए थे। इसके बाद हिरावन ने सुपेला थाने को सूचना दी। सूचना पाते ही सुपेला थाने से पेट्रोलिंग की टीम पहुंची।

बैंक से लोन लेकर रखा था कैश

हिरावन ने बताया कि वह सब्जी व्यापारी है। 2 महीने बाद वह अपने 2 बेटों की शादी करने वाला है। उसने दोनों बहू के लिए जेवर बनवाया था। साथ ही शादी में खर्च के लिए उसने बंधन बैंक से 1 लाख 30 रुपए लोन लिया था।

पीड़ित ने और भी लोगों से कर्ज लिया और सब्जी बेचकर लगभग 5 लाख रुपए जमा करके रखे थे। सब जलकर राख हो गया।

Related Articles

Back to top button