
महाराष्ट्र के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत:शिंदे बोले- CM तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगीं; फडणवीस ने कहा- एक हैं तो सेफ हैं
By Dinesh chourasiya
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दो घंटों में महायुति (MU) और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच टक्कर दिखी, लेकिन ढाई घंटे बाद यानी सुबह 10.30 बजे के बाद भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर आ गया। उसे 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।
उधर, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है। वह 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा- एक हैं तो सेफ हैं।







इस बार मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच था। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।
सभी 288 सीटों के रुझान आए:




| गठबंधन | आगे | जीते |
| महायुति | 222 | 00 |
| महाविकास अघाड़ी | 49 | 00 |
| अन्य | 17 | 00 |
पार्टीवाइज रिजल्ट/रुझान:
| पार्टी | आगे | जीते | कुल |
| भाजपा | 126 | 1 | 127 |
| शिवसेना (शिंदे) | 56 | 00 | 55 |
| एनसीपी (अजित गुट) | 39 | 00 | 38 |
| कांग्रेस | 19 | 00 | 19 |
| शिवसेना (यूबीटी) | 18 | 00 | 19 |
| एनसीपी (शरद) | 12 | 00 | 13 |
| अन्य | 17 | 00 | 20 |
BJP का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, NCP शरद का सबसे कम:
| पार्टी | सीटों पर चुनाव लड़े | सीटों पर आगे | स्ट्राइक रेट |
| भाजपा | 149 | 124 | 83% |
| शिवसेना शिंदे | 81 | 55 | 67% |
| एनसीपी अजित | 59 | 39 | 66% |
| कांग्रेस | 101 | 19 | 18% |
| शिवसेना यूबीटी | 95 | 20 | 21% |
| एनसीपी शरद | 86 | 12 | 13% |




