
भिलाई में गणतंत्र दिवस के दिन अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
By Dinesh chourasiya
दिनांक 26.01.2025 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति ई-लोगन स्कुल के पिछे डेरा बस्ती सुपेला में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।








राष्ट्रीय शुस्क दिवस मे सूचना मिलते ही मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी महेश उइके पिता मनीराम उइके उम्र 42 साल निवासी डकरा बस्ती सुपेला के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे 09 अंग्रेजी विस्की, 9 पौवा देशी शोले एवं 42 पौवा गंग्रेजी विस्टो मदिरा कीमती 6190 रूपये एवं बिक्री रकम 330 रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 113/2025 धारा 34(2), आबकारी एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 26.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला राजेश मिश्रा, प्रआर. जसपाल सिंह, आरक्षक गंभीर जाट का विशेष योगदान रहा।




