Uncategorized

भिलाई में चोरों ने सांसद विजय बघेल को भी नहीं छोड़ा सांसद के खेत से सबमर्सिबल पंप और केबल वायर पार अब चोरों की तलाश में पुलिस 

By Dinesh chourasiya

खेत से सबमर्सिबल और केबल वायर चोरी - Dainik Bhaskar

दुर्ग सांसद विजय बघेल के खेतों में लगे सबमर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी होने की घटना सामने आई है। सांसद के खेतों की देखरेख करने वाले कृष्णा नाम के युवक ने पुरानी भिलाई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि घटना बीते 27-28 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। खेत की देखरेख करने वाले कर्मचारी कृष्णा ने मामले की शिकायत सोमवार को पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई है।

उसने बताया कि वो दुर्ग सांसद विजय बघेल के ग्राम उरला खार स्थित खेतों की रखवाली करता है। बीते 27 अक्टूबर को रोज की तरह वो खेतों की देख रेख के लिए गया था। इसके बाद शाम 5.30 बजे खेत में बने कमरे में ताला लगाकर अपने घर रिसाली चला गया था।

अगले दिन 28 अक्टूबर यानी सोमवार की सुबह 8 बजे जब वो फिर से खेत पहुंचा तो देखा कि खेत में बने कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर से सबमर्सिबल मोटर, केबल वायर 500 मीटर 2.5 एमएम और खेत में लगे दो सबमर्शिबल मोटर का केबल वायर करीबन 35 फीट 2.5 एमएम चोरी हो गया था।

कृष्णा ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार से अधिक की रही होगी। उसने बताया कि उसने आस पास काफी पता तलाश किया। उसके बाद जब कहीं कुछ नहीं मिला तो वो पुरानी भिलाई थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचा है।

चोरों के तलाश में जुटी पुलिस

पुरानी भिलाई पुलिस चोरों के तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि पाटन, कुम्हारी और भिलाई तीन के ग्रामीण क्षेत्रों में खेत से बोर पंप और वायर चोरी होने की कई घटना घट चुकी है। पुलिस कई मामलों में आरोपियों को भी पकड़ चुकी है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

Related Articles

Back to top button