Uncategorized

रायपुर में विचाराधीन कैदी पेशी के लिए लाया गया था कोर्ट, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, मचा हड़कंप पुलिस की कई टीमें कैदी की खोज में 

By Dinesh chourasiya

जानकारी के मुताबिक पुलिस को चकमा देकर फरार हुए इस आरोपी का नाम संजय भट्टाचार्य है. बताया जा रहा है कि यह कैदी भागते वक्त आरक्षक शिवम दिवेदी का मोबाइल भी अपने साथ लेकर फरार हो गया है. आरक्षक के मुताबिक, जब कैदी ने भागने की कोशिश की, तो उसने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई और चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाई। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी उसे रोकने का प्रयास नहीं किया जिसके चलते संजय तेजी से मौके से भाग निकला।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

मामले की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि कैदी के भागने के समय का सही पता लगाया जा सके। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button