
छत्तीसगढ़
लव स्टोरी का हुआ अंत प्रेमी प्रेमिका ने लगाया मौत को गले मामले की खबर लगते ही पुलिस जांच में जुटी
By Dinesh chourasiya
———————————————————————-खैरागढ़। : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से आत्महत्या की खबर आई है। जहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर लिए है। इस घटना से पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में समधी लगते हैं। घटना खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम सलगापाट की है।







ये घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। जहां नारद यादव (19 वर्ष ) ग्राम कामठा निवासी और पिंकी यादव (21वर्ष) सलगापाट निवासी ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। वहीं, घटनास्थल पर युवक का मोबाइल भी मिला है। गांव वालों का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर मामले की जांच कर रही है।











