Uncategorized
दुर्ग पुलिस का आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को काम में रुचि ना लेने पर टीआई एवम सीएसपी की शिकायत पर एसपी ने किया लाइन अटैच
By Dinesh chourasiya

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रविंद्र भारती और आरक्षक महेश बंछोर को लाइन अटैच किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी की शिकायत और सीएसपी की अनुशंसा पर की गई है।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रधान आरक्षक रविंद्र भारती पुरानी भिलाई थाने में लगभग ढाई सलों से और आरक्षक महेश बंछोर डेढ़ साल से पदस्थ थे। थाना प्रभारी ने शिकायत की थी कि दोनों सिपाही विभागीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं।







इस पर सीएसपी ने दोनों को नोटिस भी जारी किया था और फटकारा भी था। इसके बाद भी दोनों विभागीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे। इसके बाद सीएसपी ने दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला से दोनों के तबादले की अनुशंसा की थी। एसपी ने दोनों को फिलहाल लाइन अटैच कर दिया है। जल्द ही दोनों का ट्रांसफर हो सकता है।




