Uncategorized

भिलाई के कैम्प 2 में अवैध निर्माण टूटने के बाद, अपनी ही दुकान लिए भटकर रही महिला रोजी रोटी पर आया संकट : सांसद से लगाई लगाई मदद की गुहार, जानिए क्या है पुरा मामला

By Dinesh chourasiya

अजय सेन के अतिक्रमण को तोड़ता निगम - Dainik Bhaskar

भिलाई में महात्मा गांधी नगर कैम्प 2 में अजय सेन नाम के व्यक्ति ने एक विधवा महिला की दुकान में कब्जा कर लिया था। उसकी शिकायत पर निगम की टीम ने कब्जा को तोड़ा, लेकिन महिला को कब्जा नहीं दिलाया। इससे अजय सेन ने फिर से दुकान में कब्जा कर लिया है। अब महिला न्याय के लिए सांसद और विधायक के पास भटक रही है।

सुनीता सिंह ने बताया कि कैंप 2 में उसकी एक दुकान है। उसे उसने अजय सेन नाम के युवक को किराय पर दिया था। वो विधवा है। पति की मौत के बाद उसकी बूढ़ी मां और 12 साल के बेटे का जीवन यापन करना असंभव हो रहा है।

इसलिए सुनीता ने खुद अपनी दुकान में व्यवसाय करने की सोची। जब उसने अजय सेन से दुकान खाली करने के लिए कहा तो उसने दुकान खाली करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं अजय ने वहां अपना पक्का निर्माण करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी से की।

कलेक्टर ने भिलाई निगम आयुक्त बजरंग दुबे को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त ने जोन आयुक्त बीके वर्मा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम अपनी टीम के साथ शनिवार को वहां पहुंचे और निर्माणाधीन दुकान को तोड़ दिया।

सुनीता सिंह और अजय सेन के बीच हुआ रेंट एग्रीमेंट
सुनीता सिंह और अजय सेन के बीच हुआ रेंट एग्रीमेंट

निगम के अधिकारियों ने दुकान को तोड़ा, लेकिन सुनीता को वहां का कब्जा नहीं दिलाया। इससे आजय सेन ने निगम की टीम के जाते ही फिर से अपना कब्जा कर लिया। अब महिला फिर से मदद की गुहार लगा रही है। रविवार को वो दुर्ग सांसद विजय बघेल के पास गई और मदद की गुहार लगाई। सांसद ने मदद का आश्वासन दिया है।

व्यापारियों और नागरिकों ने भी बताई हकीकत

जोन आयुक्त बीके वर्मा जब मामले की जांच करने पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई करवाई तो वहां के व्यापारियों और नागरिकों ने भी बताया कि यह दुकान सुनीता सिंह की है। उसने दुकान को अजय सेन को किराय पर दिया था। 20 जनवरी 2023 को किरायानामा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अजय सेन दुकान खाली नहीं कर रहा है। उल्टा उसके द्वारा वहां अवैध निर्माण किया जा रहा है।

निर्माणाधीन ढांचा को निगम ने गिराया

निगम के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम जोन आयुक्त बीके वर्मा, बसंत साहू उप अभियंता, और निगम कर्मी दुर्गा माधव पाढी, श्याम ठाकुर, पुनेश साहू पूरी टीम के साथ शनिवार दोपहर मौके पर पहुंचे। वहां छावनी थाना का पुलिस बल भी बुलाया गया। इसके बाद उन्होंने अजय सेन द्वारा किए जा रहे निर्माण को तोड़कर गिरा दिया।

Related Articles

Back to top button