Uncategorized

रायपुर भिलाई नेशनल हाइवे में दौड़ा द बर्निंग ट्रक: ट्रक में लगी आग दमकल कर्मियों ने बुझाई आग, 

By Dinesh chourasiya

ट्रक की आग को बुझाते दमकल कर्मी - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ट्रक नेशनल हाइवे में आग की लपटों के साथ दौड़ा। ट्रक के पहिए में जब आग बहुंची और तेज धुंआ निकाला तो ड्राइवर सड़क किनारे उसे खड़ा कर भागा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग को बुझाया गया।

द बर्निंग कार की तरह कुम्हारी में सुबह 5-6 बजे के बीच नेशनल हाइवे में स्क्रैप से भरा एक ट्रक द बर्निंग ट्रक बनकर दौड़ा। लोगों ने ट्रक में लगी आग को देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुम्हारी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को वहां से दूर किया।

ट्रक में लगी आग को बुझाने में लगी फायर ब्रिगेड की टीम
ट्रक में लगी आग को बुझाने में लगी फायर ब्रिगेड की टीम

इसके बाद दुर्ग अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वहां से एक दमकल गाड़ी के साथ पूरी टीम निकली। अग्निशमन कर्मी शरद मेश्राम, नागेश, डीवहार ,कुनजेश, धर्मेंद्र ने एक गाड़ी पानी और फोम के जरिए आग को लगभग 20 मिनट में बुझाया। जब तक आग बुझी ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।

ट्रक में आग कैसे लगी पुलिस की जांच कर रही है। पुलिस ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। ट्रक के मालिक को भी सूचना दे दी गई है। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button