Uncategorized

छत्तीसगढ़ के लॉज में मिली बिहार के युवक की लाश:2 दिन से फांसी के फंदे पर लटकी रही,

By Dinesh chourasiya

मार्केटिंग काम के लिए रायगढ़ के लाॅज में 28 सितबंर से ठहरा था - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शांति लाॅज के कमरा नंबर 211 में एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि लॉज में 2 दिन से बाॅडी फांसी के फंदे पर झूलती रही। दुर्गंध आने पर लाॅज का कमरा खोला गया, तब खुलासा हुआ। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम विशबंर सिंह (35) सिंह है, जो बिहार का रहने वाला था। किसी कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। वह 28 सितबंर को शांति लाॅज में पहुंचा था। एक कमरा लेकर रह रहा था।

फांसी के फंदे पर शव को पुलिस ने उतरवाया

लॉज के कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 3 बजे बदबू आन पर उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

2 दिन में सड़ गई थी लाश

बताया जा रहा है कि 2 दिन में डेडबाॅडी सड़ गई थी। काफी दुर्गंध फैल रही थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आया हूं बताकर कमरा लिया था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में उसके फांसी लगाने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

दिल्ली का एड्रेस बताकर लाॅज में ठहरा

कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह बिहार का रहने वाला है। डेडबाॅडी को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button