Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में कमर में पिस्टल लगाकर घूम रहा था बदमाश, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को  दबोचा 

By Dinesh chourasiya

भिलाई| खुर्सीपार थाना पुलिस ने निगरानी गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी कमर में पिस्टल लगाकर क्षेत्र में घूम रहा था। सूचना पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 25 (1ए) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि रविवार को खुर्सीपार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक डबरापारा चौक के पास कमर के पीछे पिस्टल छिपा कर घूम रहा है। थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने टीम के साथ बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम इंदर सिंह (24 वर्ष) निवासी केनाल रोड जोन 2 वार्ड 34 सेक्टर 11 खुर्सीपार बताया। तलाशी लेने पर इंदर सिंह के कमर के पीछे छिपाकर रखी एक पिस्टल मैग्जीन मिली। उसमें 2 कारतूस भी था। पूछताछ करने पर लोगों को डराने के लिए उपयोग करना बताया। टीआई ने बताया कि आरोपी इंदर सिंह थाने का गुंडा बदमाश है।

Related Articles

Back to top button