Uncategorized

CG में CISF के जवानों ने ढूंढी 3 KG की IED:मौके पर ही किया डिफ्यूज, किरंदुल की पहाड़ी पर माओवादियों ने दबा रखा था बम

By Dinesh chourasiya

जवानों ने 3 किलो की IED बरामद की है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में CISF के जवानों ने 3 किलो की IED बरामद की है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किरंदुल की पहाड़ी में यह IED नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से प्लांट कर रखी थी। मामला जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुतबिक, किरंदुल में बैलाडीला की पहाड़ी के नीचे बसे लोहागांव की तरफ जवान ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी बीच BDS की टीम ने लोहागांव के रास्ते में एक IED डिडेक्ट की। जिसके बाद उस IED को बरामद किया गया। फिर जवानों ने IED को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया गया।

अफसरों ने बताया कि नक्सलियों ने प्रेशर IED प्लांट कर रखी थी। इस रास्ते से अक्सर फोर्स नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकलती थी। उसी जगह नक्सलियों ने IED दबाकर रखी थी। नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।

Related Articles

Back to top button