Uncategorized

छत्तीसगढ़ में एक परिवार के 4 लोगों की हत्या:टोनही के शक में एक साल के बच्चे, 2 बहन और भाई को काट डाला

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। 2 बहन, 1 भाई और एक साल के बच्चे की हत्या की गई है। गुरुवार को सभी की लाश एक घर में मिली। वारदात कसडोल थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, छरछेद गांव के एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपियों ने टोनही के शक में मर्डर किया है। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

कसडोल पुलिस मौके पर मौजूद।

मृतकों के नाम

  1. चेतराम उम्र करीब 40 साल
  2. जमुना बाई केवट
  3. यशोदा बाई केवट
  4. एक बच्चा, उम्र एक साल

आरोपी भी एक ही परिवार के

बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि, पकड़े गए 3 आरोपी दूसरे मोहल्ले के हैं और तीनों एक ही परिवार के हैं। आरोपियों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। स्थिति को काबू करने के लिए गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

  1. रामनाथ पाटले (पिता सुखी पाटले)
  2. दीपक पाटले (पिता रामनाथ पाटले)
  3. दिल पाटले (पिता रामनाथ पाटले)

Related Articles

Back to top button