
Uncategorized
सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति की आरती, लालबाग के राजा ने ₹15 करोड़ का सोने का मुकुट पहना
By Dinesh chourasiya
आज गणपति स्थापना और पूजा के लिए दिनभर में 3 शुभ मुहूर्त रहेंगे। मूर्ति स्थापना सूर्यास्त के पहले करने का विधान है।
गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह गणपति की आरती की गई। उन्हें भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों ने दर्शन किए। वहीं देश के सबसे चर्चित गणपति पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करने सुबह से लोग लाइन में लगे रहे। लालबाग के राजा को 20 किलो वजन वाला सोने का मुकुट पहनाया गया। इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है।




