Uncategorized

भिलाई स्टील प्लांट में पोल से टकराया कर्मचारी, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती, बायोमेट्रिक अटेंडेंस की वजह से रहती है जल्दबाजी 

By Dinesh chourasiya

भिलाई स्टील प्लांट का मुख्य गेट - Dainik Bhaskar
 भिलाई स्टील प्लांट के अंदर एक कर्मचारी सड़क किनारे लगे पोल से टकराया गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही वहां के स्टाफ ने उसे मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया है। हादसा मंगलवार देर रात की है।

जानकारी के मुताबिक जो कर्मचारी घायल हुआ है वो फोर्ज शॉप में काम करता है। सेकंड शिफ्ट ड्यूटी करने के बाद वहां के एक कर्मचारी अपनी स्कूटी से घर जाने के लिए निकला था। संयंत्र के अंदर से बाहर निकलते समय मुख्य सड़क के बगल में एक सर्विस लेन है।

आउट की सूचना देने वाली होर्डिंग लगाई गई

इसी लेन पर एक इन आउट की सूचना देने वाली होर्डिंग लगाई गई है। बगल से आठ फीट चौड़ी सड़क है। उसी सड़क से होते हुए कर्मचारी अपनी एक्टिवा से निकलने के लिए आगे बढ़ा था, तभी पोल से टकरा गया और बुरी तरह जख्मी हो गया।

सुरक्षा की अनदेखी करते हुए लगाए गए होर्डिंग

BSP कर्मचारियों का कहना है कि यहां सेफ्टी डिपार्टमेंट ने 8 फीट चौड़ी सड़क के दोनों तरफ बड़े बड़े होर्डिंग लगाया है। यहीं पर एक साइड में रिश्वत बर्दाश्त नहीं का होर्डिंग और दूसरी तरफ सेल का सालाना आउटकम लिखा होर्डिंग लगा है। इसी होर्डिंग के खंभे से कर्मचारी टकरा गया है। बीएसपी प्रबंधन को इस तरह के अव्यवस्थित तरीके से लगे होर्डिंग को हटा देना चाहिए।

बायोमेट्रिक अटेंडेंस की वजह से जल्दी में रहते हैं कर्मचारी

बीएसपी कर्मचारियों का कहना है कि बीएसपी में जबसे बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था शुरू की गई है। यहां काफी अफरा-तफरी का माहौल होता है। शिफ्ट छूटते ही अंदर से बाहर जाने और बाहर से अंदर ड्यूटी पर पहुंचने वाले कर्मचारी काफी जल्दबाजी में रहते हैं।

इससे वो सेफ्टी और सावधानी का ध्यान कम दे पाते हैं। बीएसपी के सेफ्टी डिपार्टमेंट को भी ध्यान देना चाहिए कि रास्ते पर इस तरह के लगे पोल हटा दे, जिससे आगे कोई अनहोनी ना हो।

Related Articles

Back to top button