दुर्ग के शिवनाथ नदी तट और देव बलोदा के प्रचीन मंदिर में भाजपा नेताओं ने चढ़ाया जल हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने किया बाबा का जलाभिषेक
By Dinesh chourasiya
हजारों कांवड़ियों के जयकारे के साथ 11 अगस्त के दिन पूरा दुर्ग जिला भगवामय हो गया। एक तरफ भाजपा नेता उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में हजार कांवड़ियां सुबह 6 बजे खारून नदी से जल लेकर दुर्ग पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में हजार कांवड़िया देव बलोदा प्रचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे।
शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के संरक्षक उपकार चंद्राकर ने बताया कि यह कावड़ यात्रा हर साल शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के द्वारा निकाली जाती है। हर साल की तरह इस बार भी 11 अगस्त रविवार को सुबह 6 बजे हजारों की संख्या में कांवड़िया खारून नदी कुम्हारी पहुंचे। यहां से उन्होंने कांवड़ में जल लिया। जल लेने के बाद भक्तों का 33 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर दुर्ग पहुंचे। इसके बाद शिवनाथ नदी तट किनारे शिव मंदिर में जल चढ़ाएंगे।।








कांवड़ यात्रा में भाजपा के कई नेता
कांवड़ यात्रा कुम्हारी खारून नदी से निकलकर भिलाई तीन होते हुए दोपहर 12.30 बजे खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम तक चुकी है। दोपहर 2 बजे भिलाई पहुंचे। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िया शामिल है। सभी डीजे के धुन में नाचते गाते बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। कांवड़ यात्रा में कई बड़े भाजपा नेता भी चल रहे हैं।
भिलाई में खीर खिलाकर किया गया स्वागत




दोपहर दो बजे के करीब कांवड़ यात्रा कोसा नाला के पास पहुंची। यहां भाजपा नेता कुलदीप शर्मा और उसके सहयोगियों ने खीर खिलाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान समिति के संरक्षक उपकार चंद्राकर ने कहा कि वो हर साल की तरह कुम्हारी से शिवनाथ नदी दुर्ग तक कांवड़ यात्रा निकालते हैं। इस यात्रा का उद्देश्य बांग्लादेश में जो हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। जो हिंदू जैन और सभी अल्पसंख्यों पर अत्याचार हो रहा है उसका विरोध करते हैं। भोलेनाथ ऐसा लोगों को सदबुद्धी जो इस तरह का कुकर्म कर रहे हैं। साथ दी देश में अमन शांति आए। इस मौके पर वैद्यनाथ शर्मा, पंकज राजपूत, शशिकांत, जितेंद्र शांति और मोंटू सहित बड़ी संख्या में भिलाई के युवा मौजूद रहे।
भाजपा नेता हजारों कांवड़ियों के साथ पहुंचे देव बलोदा
सांवन के मौके पर दो बड़ी कांवड़ यात्रा निकाली गई। पहली कुम्हारी से दुर्ग तक निकाली गई तो वहीं दूसरी यात्रा भाजपा नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। खुर्सीपार के पार्षद और भाजपा के जिलाकोषाध्यक्ष विनोद सिंह हजारों शिवभक्तों के साथ कांवर यात्रा लेकर खुर्सीपार से देव बलोदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा सहित भाजपा के कई पार्षद मौजूद थे। यहां सभी शिवभक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया।

सावन के चौथे सोमवार विधायक देवेंद्र निकालेंगे कावड़ यात्रा
हर साल की तरह इस साल भी जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। हर साल कि तरह इस साल भी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव शहरवासियो की सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए लगभग 30 किलोमीटर की कावड़ यत्रा निकालेंगे। 12 अगस्त सोमवार को सुबह 5.30 बजे विधायक यादव शिवनाथ नदी में स्नान कर अपने कांवड़ में शिवनाथ नदी का जल भरकर पैदल-पैदल हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा प्राचीन मंदिर पहुंचेगे। देव बलौदा के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।




