Uncategorized

CG में कल नकली पिस्तौल के दम पर महिला से लूट, सीसीटीवी की मदद से 24 घंटे के अंदर पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोच लिया

By Dinesh chourasiya

बता दें कि शुक्रवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के भूमि विहार कॉलोनी में ​तीन लुटेरों ने महिला के घर में घुसकर नकली पिस्तौल दिखाकर अंगूठी और मंगलसूत्र लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की खोज शुरू की।

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने लूटे गए जेवर और नकली पिस्तौल जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एसपी रजनेश ने बताया कि लुटेरों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button