Uncategorized

CG के बलौदाबाजार में फैला डायरिया, 40 से अधिक लोग आए इसके चपेट में स्वास्थ्य विभाग गांव में डाला डेरा 

By Dinesh chourasiya

गांव वालों ने बताया कि नलजल योजना के तहत, जो पानी सप्लाई हो रहा है उसका पाइप जगह जगह से लीकेज है और यही गंदा पानी लोगों ने पीया है, जिसके बाद गांव के सभी बोर बंद कर दिए गए है। पानी टैंकर से गांव में पानी सप्लाई की जा रही है।

डॉ. अभिजीत बैनर्जी ने बताया कि बीती शाम से डायरिया के मरीज आ रहे सभी का गांव में कैंप लगाकर ईलाज कर रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध है और स्थिति नियंत्रण में है। लगभग नौ मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। लोगों को उबालकर पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

कोटवार के माध्यम से मुनादी भी करवाई जा रही है। डॉ. बैनर्जी ने कहा कि मैं जिले के सभी गांव वालों से अपील करूंगा कि सफाई बरते और पानी उबालकर पीएं साथ ही यदि उल्टी दस्त हो तो शासकीय चिकित्सा विभाग से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button