Uncategorized

भिलाई में मजदूर के ऊपर गिरा भारी सामान, मौके पर मौत हथखोज स्थित फैक्ट्री में काम करते समय हुई दर्घटना, पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

फैक्ट्री के अंदर पड़ा मजदूर का शव - Dainik Bhaskar

भिलाई के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में हुए हादसे में मजदूर ने दम तोड़ दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि रविंद्र वर्मा नाम का युवक हथखोज में भिलाई आयरन स्टील प्रोसेसिंग कंपनी में काम करता था। रविवार दोपहर काम करने के दौरान वो उस तरफ बाथरूम करने चला गया, जहां हैवी लिफ्टिंग का काम चल रहा था। जब रविंद्र बाथरूम करके लौटा तो मना करने के बाद भी वो उसी तरफ लौटा जहां काम चल रहा था।

अचानक वो वहां फिसल कर गिर गया और उसी दौरान काफी वजन का चक्कानुमा पार्ट उसके ऊपर गिर गया। इससे मजदूर का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया। पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने की 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग

परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से मांग की है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। इधर कंपनी संचालक धारिया जाम का कहना है कि वो मृतक के दोनों बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य का खर्च उठा लेंगे। उसकी पत्नी को नौकरी दे देंगे। साथ ही दोनों बच्चों के नाम 3-3 लाख रुपए की एफडी कर देंगे। इसके अलावा उन्हें इंश्योरेंस से जो मिल जाएगा वो मिलेगा। इसके बाद भी पीड़ित परिवार 50 लाख रुपए मुआवजा को लेकर अड़ा हुआ है।

Related Articles

Back to top button