उत्तरप्रदेश

यूपी में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 2 की मौत:एक्सीडेंट के पहले ड्राइवर ने सुनी धमाके की आवाज; खिड़की के कांच तोड़कर कूदे यात्री

By Dinesh chourasiya

यूपी के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 3 AC समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। इनमें 3 पलटी खा गईं। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, 25 घायल हैं। 2 यात्रियों के पैर कट गए। SDM मनकापुर ने इसकी पुष्टि की है। ज्यादातर घायल यात्री AC कोच के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद यात्री खिड़की के कांच तोड़कर बाहर कूदे।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। SDRF टीम मौके पर है। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को बोगियां काट कर निकाला जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO पंकज कुमार ने बताया, लोको पायलट ने एक्सीडेंट के पहले धमाके की आवाज सुनी थी।

ट्रेन (15904) चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ। हादसा स्थल की अयोध्या से इसकी दूरी 30 किमी और लखनऊ से 130 किमी है। गुरुवार को ट्रेन रात 11.39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। दोपहर 2.37 बजे पलट गई।

Related Articles

Back to top button