Uncategorized

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत इतने दिनों के लिए बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

By Dinesh chourasiya

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री को एक बार फिर से राऊज एवेन्यू कोर्ट ने झटका दिया है। आज यानी 30 मई 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 6 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला दे दिया। आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में CBI को मिली न्यायिक हिरासत खत्म हुई जिसे कोर्ट ने और भी बढ़ा दिया।

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। और तभी से सिसोदिया जेल में हैं। राऊज एवेन्यू कोर्ट के सामने उनकी कई बार पेशी भी हुई है मगर उन्हें अब तक राहत नहीं मिली। कोर्ट हमेशा उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा देता है। इस बार राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरात को 6 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button