
दुर्ग जिले की इस ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से फैल रहा डायरिया का प्रकोप, बोड़ेगांव में उल्टी-दस्त से 40 लोग बीमार
By Dinesh chourasiya
खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड निकुम के मुताबिक 14 व 15 मई को ग्राम बोड़ेगांव के वार्ड 11 में 40 उल्टी दस्त प्रकरण पाया गया। अच्छे नए मरीज मिलने से मरीजों की संख्या 46 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के काम्बेट टीम व मितानिन ने क्षेत्र का सर्वे किया है




मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रभावित क्षेत्र में सतत् निगरानी किए जाने निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य अमले ने क्षेत्र का 50 घरों का भ्रमण किया जा चुका है। लोगों को 50 ओआरएस पैकेट, 700 जिंक, 250 मैट्रोनिडाजोल, 200 क्लोरिन टेबलेट बांटा गया है।
आपको बता दे कि गांव में पेयजल की पाइप लाइन नाली में बिछी है। नाली की गंदगी लिकेज से पेयजल के लिए बिछे पाइप में प्रवेश कर रही है। वही पानी लोग पी रहे हैं।वहीं सीएमएचओ जेपी मेश्राम ने कहा कि गांव में जैसे ही उल्टी दस्त की शिकायत होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों का घर सर्वे कर लोगों को दवाई महिया करवाया जा रहा है, टीम के द्वारा सिविल लगाकर उपचार किया जा रहा है, आज 6 नए मरीज मिले हैं, सभी लोगों को गरम खाना और पानी गर्म कर कर पीने को कहा गया है।
- शुद्ध पानी पीएं
- अच्छी तरह पका हुआ खाना खाएं
- ताजा पके हुए गर्म खाने का सेवन करें
- कच्चे भोजन का सेवन करने से बचें
- चाय, कॉफी, सोडा, चॉकलेट आदि के सेवन से बचें
- बार-बार हाथ धोएं और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें
- बचे हुए खाने को तुरंत फ्रिज में रख दें











