दुर्ग में भिलाई के रहने वाले पति-पत्नी के झगड़े को लेकर दुर्ग कोतवाली थाने में बवाल सास के साथ रहने को लेकर विवाद, थाने में जमकर बवाल
By Dinesh chourasiya

दुर्ग में पति-पत्नी के विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला कोतवाली थाने तक जा पहुंचा, जहां थाने में भी जमकर बवाल हुआ है। महिला पक्ष ने कोतवाली थानेदार पर बदसलूकी और एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। वहीं कोतवाली थानेदार ने महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत लेने की बात कही है।







दरअसल, पूरा मामला राजीव नगर और खुर्सीपार के बीच का है। राजीव नगर दुर्ग निवासी परमानंद यादव की दो महीने पहले खुर्सीपार निवासी महिला से शादी हुई। शादी के कुछ दिन बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा। महिला अपने मायके खुर्सीपार में रहने लगी। बुधवार को महिला और उसकी मां कुछ महिलाओं के साथ राजीव नगर स्थित परमानंद के घर पहुंची थी।
महिला और उसकी मां को लॉकअप के सामने बिठाया




जहां दोनों विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। कुछ देर में लड़के पक्ष का वकील और कोतवाली थानाक्षेत्र के गुंडा बदमाश भी पहुंचे थे। इसके बाद फिर थाने में जमकर बवाल हुआ। खुर्सीपार से आए महिला पक्ष ने थाने में भेदभाव पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया, जिसके बाद थानेदार महेश ध्रुव ने महिला आरक्षक को बुलवाकर महिला और उसकी मां को लॉकअप के सामने बिठा दिया।
सास के साथ नहीं रहना चाहती पत्नी
परमानंद ने बताया कि शादी को सिर्फ दो महीने हुए हैं। पत्नी लगातार विवाद कर रही है। उसका कहना है कि मां के साथ नहीं रहूंगी, अलग रहना है। परमानंद का कहना है कि अपनी मां को कैसे छोड़ दूंगा।
मारपीट का आरोप
खुर्सीपार से लड़की पक्ष वालों के साथ आए लोगों का कहना है कि परमानंद हमारी लड़की को ठीक से नहीं रखता, उससे मारपीट करता है। महिला का कहना है कि उसकी मां के ससुराल आने को लेकर उसका पति विवाद करता है। उसके पति का कहना है कि वह अपनी मां को अपने ससुराल में न बुलाए।
कार्रवाई के लिए शिकायत लिए है
कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव का कहना है कि पति-पत्नी का मामला है। महिलाएं खुर्सीपार से आकर लड़के के घर विवाद कर रही थी। लड़के की तरफ से थाने में वकील आया था। महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत लिखवा रहे है।




