Uncategorized

छत्तीसगढ़ में पत्रकार की हत्या घर के पास मिला लोकल जर्नलिस्ट का शव; सिर पर गहरी चोट के निशान

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़ के चनवारीडांड में मौहारीपारा ग्रांउड के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। युवक पास में ही अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि घर में या घर के आसपास ही हत्या कर शव को फेंका गया है।

जानकारी के मुताबिक, चनवारीडांड में स्थित डिपो के पीछे मौहारीपारा में गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे लोगों ने युवक का शव देखा। उसकी पहचान रईस अहमद (40) के रूप में हुई है। शव औंधे मुंह पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि रईस पेशे से पत्रकार था।

घर से कुछ दूर औैंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव।

सुबह आया था कॉल, घर आया था बाइक सवार

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि रईस अहमद के मोबाइल फोन पर सुबह करीब पांच बजे दो-तीन कॉल आए थे। सुबह एक युवक भी उसके घर बाइक से आया था, जो डेढ़ घंटे बाद सुबह 6.30 बजे के आसपास गया है। रईस देर रात एक बजे तक साथी पत्रकारों के साथ था। देर रात वह घर लौटा था और सुबह हत्या की

घर में हत्या कर शव फेंकने की आशंका

जांच में पता चला कि रईस अहमद पिछले एक माह से चनवारीडांड में अपनी पत्नी और 3 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर मिला है। मकान के पास खून से लथपथ एक गमछा भी मिला है। आशंका है कि रईस की हत्या घर में या घर के आस-पास की गई है और शव को मैदान में फेंका गया है।

अंबिकापुर से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम

सूचना पर अंबिकापुर से फॉ​​​रेंसिक एक्सपर्ट एसपी सिंह की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही सूरजपुर से डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक रईस अहमद ने अपने साथ हुए विवाद की सूचना भी मनेंद्रगढ़ थाने को दी थी। एसपी चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button