
दुर्ग कसारीडीह उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गीते मारी बाजी :भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनाव में झोंकी पूरी ताकत, फिर नहीं जीता पाए प्रत्याशी
By Dinesh chourasiya
दुर्ग नगर निगम के वार्ड 42 कसारीडीह में पार्षद पद के लिए हुए उप चुनाव में कांग्रेस की प्रीति गीते ने भारी मतों से जीत दर्ज की। इस चुनाव में प्रीति गीते को 1391 मत मिले। वहीं भाजपा की प्रत्याशी कांता साहू को मात्र 744 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में भाजपा के दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन इसके बाद भी उनके प्रत्याशी की जीत नहीं मिल पाई।
चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद कुमार एक्का ने बताया कि कसारीडीह उप चुनाव में 27 जून को हुए मतदान में कुल 2248 मत पड़े थे। इसमें 2203 विधिमान्य मत पड़े। इसमें 29 मत खारिज हो गए वहीं 16 मत नोटा को पड़े। प्रत्याशियों की बात करें उप चुनाव में पार्षद पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें कांग्रेस पार्टी से प्रीति गीते, भाजपा से कांता साहू और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खिलेश्वरी निर्मलकर ने नामांकन भरा था। मतदान के बाद शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिंदी मीडियम स्कूल दुर्ग मतो की गिनती हुई। पहले राउंड की गिनती के साथ ही प्रीति गीते ने बढ़त बना ली थी। सभी मतो की गिनती हो जाने के बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया। घोषणा के बाद जहां कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिला तो वहीं भाजपा के सभी दिग्गद नेता यहां तक की प्रत्याशी भी मतगणना स्थल से गायब रहे। प्रीति गीते ने इस जीत को जनता की जीत बताते हुए उनका आभार जताया। क्यू







वोरा ने कहा विकास और जनता की जीत
मतगणना के दौरान दुर्ग विधायक अरुण वोरा खुद वहां पहुंचे। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने साढ़े चार साल में निरंतर विकास किया है। हर वर्ग के लोगों को सरकार ने लाभ पहुंचाया है। इस उप चुनाव में जनता ने ये दिखा दिया है कि वो किसके साथ है। उन्होंने कहा कि ये जीत कांग्रेस प्रत्याशी या उनकी नहीं है, बल्कि ये जीत पार्टी द्वारा किए गए विकास और दुर्ग की जनता के विश्वास की जीत है।







