Uncategorized

दुर्ग लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी:विधायक रिकेश सेन ने डाला वोट; दोपहर 1 बजे तक 46.68% प्रतिशत मतदान

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के लिए दुर्ग लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे। यहां बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के बीच मुख्य मुकाबला है। दोनों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

दुर्ग लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 46.68% प्रतिशत मतदान हुआ है।

विधानसभा क्षेत्र वोटिंग प्रतिशत
पाटन 54.52%
दुर्ग ग्रामीण 53.12%
दुर्ग शहर 42.37%
भिलाईनगर 40.59%
वैशाली नगर 43.97%
अहिवारा 48.60%
साजा 45.22%
बेमेतरा 46.32%
नवागढ़ 45.11%

इधर भिलाई शहर में BJP के टेंट में भगवान श्रीराम की फोटो लगाई गई है। शारदा पारा कैंप 1 के पोलिंग बूथ के पास बीजेपी का टेंट लगा है। सांकेतिक रूप से ये बताया जा रहा है कि अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा करने वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

विधायक रिकेश सेन ने बूथ क्रमांक 92 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर में मतदान कर दिया है।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में अब तक 11 बैलेट यूनिट, 4 कंट्रोल यूनिट, 26 वीवीपैट बदले गए। 50 प्रतिशत लाइव वेबकास्ट के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की नजर खुद मतदान पर है। अतिरिक्त अधिकारियों की ड्यूटी लाइव वेबकास्ट की मॉनिटरिंग के लिए लगाई गई है। दुर्ग लोकसभा में अब तक अब तक 31 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया

ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

दुर्ग लोकसभा सीट के अंतर्गत बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम रामपुर के मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार कर दिया है। सड़क नहीं बनने से नाराज सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए हैं। आज हो रहे मतदान के बीच ग्रामीण गांव के किसी भी व्यक्ति को वोट नहीं करने दे रहे हैं। इधर इसकी जानकारी लगते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को मनाने में जुटी हुई है।

कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने मतदान किया। वे अपने परिवार के लोगों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वहीं भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने भी सेक्टर-5 में सपरिवार पहुंचकर वोट डाला।

दुर्ग में 87 साल की बुजुर्ग वोट डालने पहुंचीं

दुर्ग में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह है। भिलाई के सेक्टर 5 स्थित बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल में 87 वर्ष की महिला राधा महाराणा व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंचीं।

Related Articles

Back to top button