Uncategorized

दुर्ग में BJP नेता और बिल्डर के ठिकाने पर IT का छापा : दुर्ग में अमर बिल्डर समेत दो जगहों पर दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम वही भिलाई में भी IT की छापे की ख़बर 

By Dinesh chourasiya

अमर बिल्डर के कार्यालय में आईटी की रेड - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के बड़े बिल्डर और बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी के घर पर शनिवार को आईटी की छापेमारी की है। रायपुर आईटी टीम ने पुलगांव रोड पर महेश कॉलोनी स्थित उनके दफ्तर पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस के जवान मौजूद है।

जिस कार्यालय में आईटी के अधिकारियों ने दबिश दी है, वहां भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की अमर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, AIL-DRA और TAR CARPET Pvt Ltd का कार्यालय संचालित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि इन 3 अलग-अलग कंपनियों के जरिए राठी ने इनकम टैक्स की चोरी की है। लेकिन अभी तक आंकड़ा सामने नहीं आया है। वर्तमान में आईटी के अधिकारी पूरे कार्यालय को सील कर कार्रवाई कर रहे हैं। शाम तक कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में किया था प्रवेश

चतुर्भुज राठी दुर्ग जिले के बड़े व्यापारी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2024 से कुछ महीने पहले भाजपा में प्रवेश किया था। उन्होंने दुर्ग शहर से विधानसभा की जोरों से दावेदारी की थी। इन्होंने अपने धन बल के जरिए पूरे शहर में अपनी दावेदारी के बैनर पोस्टर लगाए थे।

भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में इस दावेदारी को लेकर कुछ विरोध भी शुरू हो गया था। बाद में चतुर्भुज राठी को विधानसभा का टिकट न देकर गजेंद्र यादव को दिया गया था।

भिलाई के छापनी क्षेत्र में भी छापे की चर्चा

चतुर्भुज राठी के साथ-साथ भिलाई के छावनी क्षेत्र में भी किसी बड़े व्यापारी के यहां आईटी की रेड पड़ी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये रेड किसके यहां पड़ी है। छावनी पुलिस ने अभी इसे लेकर जानकारी देने से मना कर दिया है।

Related Articles

Back to top button