भिलाई में विधायक रिकेश ने सर्व समाज के प्रमुखों को साधने ली बैठक, बताया- भाजपा क्यों जरूरी
By Dinesh chourasiya

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार मोदी सरकार बनाने और दुर्ग लोकसभा अंतर्गत वैशाली नगर से विजय बघेल को एक लाख मतों से लीड दिलाने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन संगठनात्मक टीम और भाजपा की टोली के साथ हर रोज निगम के अलग-अलग वार्डों में घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने चिकित्सक, शिक्षक सहित युवाओं को साधने उनके साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न समाज के प्रमुखों के साथ विधायक ने चर्चा करते हुए भाजपा के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई।
सेन ने कहा कि हमारा समाज कर्म प्रधान जरूर है, लेकिन अपने धर्म और आस्था का हम सभी बराबर सम्मान करते हैं। जो कांग्रेस भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताती थी, वही आज वोट मांगने हमारे पास आ रही है। पिछली बार आपने एक वोट विजय बघेल को दिया, तो टैंट में विराजमान भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना। विधायक रिकेश सेन ने धारा 370 सहित मोदी की जनोपयोगी योजनाओं का जिक्र करते हुए सर्व समाज प्रमुखों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी भय और लालच से अपने आंकलन अनुरूप करें।












